ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चुनाव के आखिरी दिन बोले संजय राउत: नीतीश जी अपनी पारी खेल चुके, जनता उन्हें विदाई दे

मुंबई/पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की 78 सीटों के लिए अंतिम चरण का मतदान जारी है। इस दौरान शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि बिहार के लोग नीतीश कुमार को विदाई दें। मीडिया से बातचीत में राउत ने कहा, ‘नीतीश जी बहुत बड़े नेता हैं। वो अपनी पारी खेल चुके हैं। अगर कोई नेता कहता है कि ये मेरा आखिरी चुनाव है तो उन्हें सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए। बिहार की जनता इस विदाई के मौके का इंतज़ार कर रही थी। इस चुनाव में जनता उनको रिटायर कर देगी।’

नीतीश कुमार अब थक चुके हैं उनसे बिहार नहीं संभल रहा: तेजस्वी
उधर, राजद नेता तेजस्वी यादव बार-बार आरोप लगाते रहे हैं कि नीतीश कुमार अब थक चुके हैं। उनसे बिहार नहीं संभल पा रहा है। इनके अलावा लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान भी लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर बने हुए हैं। उन्होंने चुनाव के आखिरी दिन भी कहा कि नीतीश कुमार अब दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

तीसरे चरण की इन 78 सीटों पर हो रहा चुनाव:- 
तीसरे चरण की विधानसभा सीटें, जिनमें वाल्मीकि नगर, रामनगर (सु), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, सिकटा, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, मोतिहारी, चिरैया, ढाका, रीगा, बथनाहा (सु), परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, लौकहा, निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज (सु), छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज (सु), अररिया, फारबिसगंज, जोकीहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन, अमौर, बायसी, कस्बा, बनमनखी (सु), रुपौली, धमदाहा, पूर्णिया, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी (सु), बरारी, कोढ़ा, आलमनगर, बिहारीगंज, सिंघेश्वर (सु), मधेपुरा, सोनबरसा (सु), सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, गायघाट, औराई, बोचहा (सु), सकरा, कुढऩी, मुजफ्फरपुर, महुआ, पातेपुर(सु),कल्याणपुर (सु), वारिसनगर, समस्तीपुर, मोरवा और सरायरंजन सीटें शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.