ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्होंने अपने आवास पर खुद को पृथक-वास में कर लिया है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। मोहम्मद खान ने कहा, जांच में मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मैंने घर पर ही खुद को पृथक-वास में कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोग प्रोटोकॉल का अनुसरण करें।

PunjabKesari

राज्यपाल आरिफ से पहले कई वरिष्ठ नेता कोविड की चपेट में आ चुके हैं। मोतीलाल वोरा, अहमद पटेल, अभिषेक मनु सिंघवी, पीएल पुनिया, तरूण गोगोई, आरपीएन सिंह तथा पार्टी के कुछ अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। यही नहीं, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल सहित सत्तापक्ष तथा विपक्ष के कई अन्य नेता भी इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.