ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

महाकाल की शरण में पहुंचे फ्रांस के राजदूत, पत्नी समेत लिया बाबा का आशिर्वाद

उज्जैन: फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। वे शुक्रवार रात निजी दौरे पर इंदौर पहुंचे। उन्होंने शनिवार सुबह पत्नी के साथ उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर का आशिर्वाद लिया। मंदिर समिति ने लेनिन को उपहार में बाबा महाकाल की तस्वीर दी। लेनिन ने महाकाल दर्शन के बाद रामघाट और इंदौर रोड स्थित प्राचीन शनि मंदिर में भी दर्शन किए। यहां से वे इंदौर रवाना हो गए।
कोरोना काल के कारण मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश बंद था इसलिए इमैनुअल लेनिन ने नंदी हॉल से ही बाबा के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर के पुजारी रमण त्रिवेदी ने पूजा- अर्चना करवाई। पूजा के बाद लेनिन शनि मंदिर और शिप्रा नदी के तट पर भी पहुंचे। लेनिन का महाकाल की नगरी के दौरे की जानकारी केवल पुलिस और प्रशासन के पास ही थी। फ्रांस के राष्ट्रपति के बयान से दुनियाभर के मुस्लिम देशों में फ्रांस के खिलाफ विरोध चल रहा है। इसी को देखते हुए फ्रांस के राजदूत के इंदौर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.