ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज में परिवार समेत ‘वीरू’ चढ़ा पानी की टंकी पर, अधिवक्‍ता ने की सीबीआइ जांच की मांग

प्रयागराज। हरदोई के रहने वाले अधिवक्ता विजय प्रताप शनिवार सुबह परिवार समेत बेली स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। यह देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना पाकर कैंट समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस-प्रशासन के अफसर भी पहुंचे। टंकी पर चढ़ी परिवार को नीचे उतरने को कहा, लेकिन कई मामले की सीबीआइ जांच कराने की मांग की गई। अफसरों ने मामला हरदोई का बताया तो अधिवक्ता ने चेतावनी दी कि भूख हड़ताल में अगर किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न किया गया तो पेट्रोल छिड़ककर परिवार समेत आत्मदाह कर लेगा।

हरदोई के रहने वाले विजय प्रताप अधिवक्ता हैं। शनिवार सुबह करीब सात बजे अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ वहां कैंट के बेली मुहल्ले में पहुंचे। उस समय वहां सन्नाटा था। विजय प्रताप समेत छह लोग सीढ़ी के सहारे पानी की टंकी पर चढ़ गए। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे लोगों की नजर उन पर पड़ी तो दंग रह गए। पलभर में पूरे मुहल्ले के लोगों के बीच यह खबर फैल गई। लोग मौके पर पहुंचे और सभी से नीचे उतरने को कहा, जिस पर इन्कार कर दिया गया।

सूचना पाकर कैंट इंस्पेक्टर नीरज बालिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने विजय प्रताप से नीचे उतरने को कहा तो उन्हें वापस लौट जाने को कहा। मामला गंभीर देख इंस्पेक्टर ने पुलिस-प्रशासन के अफसरों को सूचना दी। कुछ ही देर में कई थानों की पुलिस, अधिकारी, दमकल कर्मी, एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने विजय प्रताप से नीचे उतरने को कहा, जिस पर वह बोला कि हरदोई में उसके भाई को गायब कर दिया गया। जमीन पर कब्जा कर घर फंसा दिया गया।

डीएम हरदोई पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे गांव से भगा दिया। गांव का एक दबंग इतना शक्तिशाली है कि उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। दबंग का भाई डीआइजी कार्यालय में दारोगा है। इसलिए इस पूरे प्रकरण की सीबीआइ जांच होनी चाहिए। अधिकारियों ने मामला हरदोई का होना बताया तो उसने कहा कि अगर कुछ नहीं कर सकते तो उसे परिवार समेत टंकी पर भूख हड़ताल पर बैठने दिया जाए। इसमें अगर कोई व्यवधान उत्पन्न किया गया तो उसके पास 20 लीटर पेट्रोल है, जिसे छिड़ककर वह परिवार समेत आत्मदाह कर लेगा। इंस्पेक्टर नीरज बालिया का कहना है कि विजय प्रताप अधिवक्ता है। बहुत समझाने के बाद भी वह पानी की टंकी से नीचे नहीं उतर रहा है। उसे मनाने की कोशिश हो रही है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

विजय प्रताप ने इससे पहले हरदोई और लखनऊ में भी ऐसा किया है। हरदोई में दो और लखनऊ में एक बार वह पानी की टंकी पर चढ़ चुका है। बार-बार वह मामलों को लेकर सीबीआइ जांच की मांग कर रहा है, जबकि मामला हरदोई न्यायालय में चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.