ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड सरकार की इजाजत के बिना अब राज्य में जांच नहीं कर पाएगी CBI

रांचीः झारखंड में अब किसी भी तरह की जांच के लिए सीबीआई को राज्य सरकार की इजाजत लेनी होगी। इसके बाद ही सीबीआई झारखंड में कोई भी जांच कर पाएगी। झारखंड सरकार ने राज्य में किसी भी जांच को करने के लिए सीबीआई की शक्ति को रद्द कर दिया है।
झारखंड सरकार ने राज्य में किसी भी जांच को करने के लिए सीबीआई की शक्ति को रद्द कर दिया है।

झारखंड सरकार के मुताबिक दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान के सदस्यों को एक कानून (दिल्ली स्पेशल पुलिस इस्टेबलिशमेंट एक्ट 1946 (25 ऑफ 1946) के तहत राज्य में शक्तियों और न्यायक्षेत्र के इस्तेमाल की सहमति को वापस लेने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। इसके बाद सीबीआई को अब झारखंड में शक्तियों और न्यायाक्षेत्र के इस्तेमाल के लिए आम सहमति नहीं होगी।

दरअसल, झारखंड सरकार (तत्कालीन बिहार) के जरिए 19 फरवरी 1996 को जारी एक आदेश के तहत यह शक्ति दी गई थी। बता दें कि ऐसा फैसला करने वाला झारखंड आठवां राज्य है। पश्चिम बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार भी सीबीआई पर ये पाबंदी लगा चुके हैं। इसके अलावा मिजोरम, केरल ने भी सीबीआई को जांच के लिए दी गई सामान्य सहमति वापस ले ली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.