ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नोटिफिकेशन जारी, 863 कृषि विकास अधिकारी पदों के लिए 40 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली।   मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी), भोपाल ने राज्य सरकार के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालिक) और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (कार्यपालिक) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा वीरवार, 5 नवंबर 2020 को जारी अधिसूचना के मुताबिक एईओ पदों के लिए 40 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र है। बोर्ड ने एईओ की कुल 863 रिक्तियों की घोषणा की है, जिसमें सीधी भर्ती और संविदा भर्ती के पद शामिल हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये प्रति प्रश्न पत्र का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

कृषि कल्याण भर्ती परीक्षा 2020 के लिए शार्ट नोटिस

बोर्ड द्वारा जारी कृषि कल्याण भर्ती परीक्षा 2020 के लिए शार्ट नोटिस के अनुसार विभागीय नियमों, पदों एवं परीक्षा संचालन के सम्बन्ध में विस्तृजानकारी सहित नियम पुस्तिका का प्रकाशन 5 नवंबर को किया जाना है। साथ ही, नोटिस के मुताबिक, 863 कृषि विकास अधिकारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर से आरंभ होगी। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार 24 नवंबर तक आवेदन कर पाएंगे

फरवरी में होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) द्वारा कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालिक) के पदों के लिए निर्धारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से सबमिट किये गये आवेदन में ऑनलाइन संशोधन 29 नवंबर तक किये जा सकेंगे। वहीं, परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 13 फरवरी 2021 को किया जाएगा।

तिथियों और पदों की संख्या में परिवर्तन संभव

बोर्ने नोटिस के माध्यम से जानकारी दी कि कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रस्तावित तिथियों में परिवर्तन हो सकता है। साथ ही, विज्ञापित पदों की संख्या भी संभावित है जिसमें परिवर्तन संभव है।

ग्रुप 2 भर्ती के लिए अधिसूचना 25 नवंबर को

दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने अन्य नोटिस के माध्यम से जानकारी दी कि राज्य के विभिन्न विभागों में सहायक संपरीक्षा, कनिष्ठ सहायक, सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा 2020 के लिए अधिसूचना 25 नवंबर को जारी की जाएगी और आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से आरंभ होगी। उम्मीदवार 14 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर पाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.