ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

लालू यादव की जमानत पर सुनवाई आज, कल है बिहार चुनाव का तीसरा चरण; तेजस्‍वी यादव -राजद के लिए अहम दिन

पटना। Bihar Chunav 2020 यादव और मुस्लिम गठजोड़ के दम पर माय समीकरण की बिसात बिछाने वाले मंजे हुए राजनेता लालू प्रसाद यादव आज जेल से बाहर आ सकते हैं। इस लिहाज से तेजस्‍वी यादव और राष्‍ट्रीय जनता दल के लिए आज बेहद अहम दिन है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शनिवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हो रही है। ऐसे में लालू को बेल मिली तो वे जेल से बाहर आ सकते हैं। इससे राजद की खुशी दोगुनी हो सकती है। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी दौर में शनिवार को 78 सीटों पर मतदान होगा। माना जा रहा है कि अंतिम चरण के मतदान से ठीक पहले लालू की जमानत मंजूर होने पर राजद खेमे को नई ऊर्जा मिलेगी।

चारा घोटाले के चार मामलों में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पहले ही तीन मामलों में जमानत मिल चुकी है। दुमका कोषागार मामले में बेल मिला तो वे जेल से छूट जाएंगे। तेजस्‍वी यादव और राजद लालू के जेल से बाहर आने के बाद इस मौके को भुनाने की पूरी कोशिश होगी। राजनीति के धुरंधर माने जाने वाले लालू का साथ पाकर उनकी पार्टी राजद के उम्‍मीदवार खासे उत्‍साहित होंगे।

लालू प्रसाद यादव फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। उन्‍हें कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रिम्‍स में भर्ती कराया गया है। लालू ने कोर्ट की ओर से दी गई सजा आधी काट लेने की बिना पर जमानत याचिका दाखिल की है। लालू को पहले ही चारा घोटाले के तीन मामलों में जमानत दी जा चुकी है। जबकि डोरंडा कोषागार मामले में आखिरी सुनवाई चल रही है।

लालू यादव की जमानत पर थोड़ी देर में सुनवाई, बेल मिली तो होंगे रिहा

देश के चर्चित चारा घोटाला के चार मामलों में रांची के बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत पर अब से थोड़ी देर बाद झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। यह मामला उच्‍च न्‍यायालय के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सूचीबद्ध है। आज लालू की जमानत के साथ ही उनकी बीमारी-इलाज की रिपोर्ट और रिम्‍स में भर्ती रहने के दौरान लालू प्रसाद यादव से उनके चहेतों के मिलने वाले मामले में भी सुनवाई हो रही है। इससे पहले पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने रिम्स और जेल प्रबंधन से इस संबंध में विस्‍तृत रिपोर्ट तलब की है।

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में झारखंड हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव को इस मामले में 7 साल की सजा सुनाई है। लालू की ओर से अपनी जमानत याचिका में दावा किया गया है कि वे अब तक 42 माह से अधिक जेल में रह चुके हैं। ऐसे में वे आधी सजा काट चुके हैं। इसलिए उन्हें कोर्ट की ओर से जमानत दी जाए। लालू प्रसाद यादव ने अपनी बढ़ती उम्र और 16 प्रकार की बीमारियों को भी जमानत का आधार बनाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.