ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

देश में दोबारा आए एक दिन में 50 हजार से अधिक मामले, सक्रिय केस हुए कम

नई दिल्ली। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला है। देश में एक बार फिर से कोरोना के एक दिन में 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर देश में कोरोना का आंकड़ा 83 लाख से ज्यादा हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 50,209 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 704 लोगों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक कुल 83,64,086 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना से अब तक 77,11,809 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की तादाद भी लगातार घट रही है। देश में कोरोना के फिलहाल 5,27,962 एक्टिव केस हैं। भारत में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1,24,315 है।

देश की रिकवरी दर बढ़ी

देश में कोरोना की रिकवरी दर में भी वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 55,331 लोग ठीक हुए हैं। इससे भारत की कोरोना रिकवरी दर 92.20% हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस भी कम हुए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 5,825 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 6.31% हो गई है। देश में कोरोना के मृत्यु दर 1.49% है।

देश में अब तक साढ़े 11 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

देश में अब तक साढ़े 11 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बुधवार तक 11,42,08,384  सैंपलों की COVID-19 हो चुकी है, जिनमें से 12,09,425 टेस्ट कल किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.