ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

BJP ने पूर्व मंत्री को थमाया नोटिस, उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते लिया एक्शन

भोपाल: मध्यप्रदेश में उपचुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार और उनके बेटे को कारण बताओ नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि उन पर ये कार्रवाई उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते की गई है। नोटिस में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गौरीशंकर शेजवार से एक हफ्ते में जवाब मांगा है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Gwalior, Bhopal, Gaurishankar Shejwar, Upuchanava, BJP, Congress

प्रदेश बीजेपी द्वारा जारी किए गए नोटिस में लिखा है ‘विधानसभा क्रमांक 142 सांची उप चुनाव 2020 के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध आपके द्वारा निरंतर पार्टी विरोधी गतिविधियां फी गई हैं। आपके इस कृत्य की शिकायतें प्रदेश नेतृत्व को प्राप्त हुई हैं। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के समक्ष आप अपना स्पष्टीकरण 7 दिन के अन्दर प्रस्तुत करें अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

यही नहीं गौरीशंकर शेजवार के अलावा भाजपा ने ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस लीडर सतीश सिकरवार के पिता व पूर्व विधायक गजराज सिकरवार को भी कारण बताया नोटिस सौंपा है। बताया जा रहा है कि पार्टी द्वारा कहे जाने के बाद भी वे उपचुनाव में प्रचार प्रसार के लिए मैदान में नहीं उतरे थे। जिसके चलते उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.