ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिग्विजय सिंह का मोहन भागवत से सवाल- क्या RSS विधायकों की खरीद फरोख्त का समर्थन करती है

भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता व राज्यसभा सांसद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। EVM में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाने के बाद अब उन्होंने संघ प्रमुख मोहन के भोपाल दौरे को लेकर स्वागत किया है और उनके आने का कारण पूछा है। इसके साथ ही उन्होंने BJP की गिरती साख और विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर भी सवाल खड़े किए है।

दरअसल, संघ प्रमुख मोहन भागवत व RSS नेता भय्या जी जोशी चार से सात नवंबर तक भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस अवधि में वे संघ के क्षेत्रीय कार्यकारी मंडल की 5-6 नवंबर को होने वाली बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। वही कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान संघ प्रमुख उपचुनाव के परिणाम और आगे की रणनीतियों को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उनके इस दौरे को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि मोहन भागवत जी का भोपाल में पुन: हार्दिक स्वागत।

क्या भाजपा की गिरती साख पर चर्चा करेंगे? क्या खुल कर करोड़ों में बिकने वाले पूर्व विधायकों को संघ के चाल चरित्र व चेहरे से परिचित कराएंगे? या संघ भी विधायकों की ख़रीद फ़रोख़्त का समर्थन करती है? भागवत जी को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.