ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

खेल-खेल में 200 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू के लिए आर्मी को बुलाया

निवाड़ी: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में खेत में खोदे गए बोरवेल के गड्ढे में 3 साल का एक बच्चा गिर गया। बोरवेल के गड्ढा करीब दो सौ फीट बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर प्रशासनिक अमला रेस्क्यू की तैयारियों में जुट गया है। रेस्क्यू के लिए सेना की टीम को बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार, निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के शैतपुरा गांव में खेत में बोरवेल के लिए गड्ढा खोदा गया था। गड्ढा खुला पड़ा था, उसे लोहे के बर्तन से ढंका गया था। हरिकिशन का चार साल का बेटा प्रह्लाद कुशवाहा इस गडढे के पास खेल रहा था

खेल-खेल में उसने गड्ढे के ऊपर रखे बर्तन को हटाया और उसमें गिर गया। घटना की सूचना पर निवाड़ी की पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह मौके पर मौजूद है और उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए सेना को बुलाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.