ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हवाला डीलर नरेश जैन ने अर्जित किया 565 करोड़ का काला धन

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को दावा किया कि हवाला डीलर नरेश जैन और उसके सहयोगियों ने अब तक अपने वैश्विक नेटवर्क से 565 करोड़ रुपये का काला धन अíजत किया है। जांच एजेंसी ने कहा कि उसने जैन और अन्य के खिलाफ 28 अक्टूबर को विशेष अदालत के समक्ष मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। ईडी ने एक बयान में कहा, अदालत ने दो नवंबर को आरोपपत्र का संज्ञान लिया और इस मामले में फरार चार आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

पिछले कुछ वर्षो में 550 से ज्यादा मुखौटा कंपनियों के जरिये एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का संदिग्ध लेन-देन करने से जुड़ी मनी लांड्रिंग की जांच के तहत ईडी ने सितंबर में जैन को गिरफ्तार किया था। ईडी ने दावा किया, जांच में पाया गया कि जैन ने अवैध विदेशी लेन-देन समेत लाभार्थियों के बारे में प्रविष्टियां देकर अपने सहयोगियों के साथ सरकारी खजाने और बैंकों को नुकसान पहुंचाने के लिए आपराधिक साजिश की।

ईडी ने कहा कि जैन, उसके सहयोगियों ने हवाला और इस लेन-देन के बदले में धन से अब तक 565 करोड़ रुपये अíजत किए हैं। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा 2018 में दर्ज प्राथमिकी और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की 2009 में आपराधिक शिकायत के आधार पर एजेंसी जैन और उसके सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है।

बैंक धोखाधड़ी मामले में छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को 488 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में छापेमारी कर छह करोड़ रुपये जब्त किए। यही नहीं, उसने विदेशी मुद्रा भी बरामद की। ईडी ने कहा कि यह छापेमारी कंसल्टेंसी और बिल्डर समूह-ट्रू वैल्यू ग्रुप, विपुल और मनीष एसोसिएट्स के ठिकानों पर की गई। ईडी ने बैंक फर्जीवाड़ा मामले में मनीलांड्रिग एक्ट के तहत अहमदाबाद की आर्डोर गु्रप ऑफ कंपनीज के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में इन कंपनियों के माध्यम से आर्डोर गु्रप को पैसे ट्रांसफर किए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.