ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सांवेर में साड़ियां बांटते पकड़े गए बीजेपी कार्यकर्ता, कांग्रेसियों ने पुलिस से की शिकायत

इंदौर: मध्यप्रदेश में 3 नवंबर को 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जाने हैं। जिसके चलते अब सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। चुंकी अब प्रचार प्रसार थम चुके हैं तो नेता घर घर जाकर प्रचार प्रसार करने में व्यस्त हैं। वहीं इसी बीच बड़ी खबर आ रही है इंदौर के सांवेर विधानसभा से, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया और सिलावट की फोटो लगी साड़ियां बांटने वालों को रंगे हाथों पकड़ा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया औऱ सिलावट की तस्वीर लगी साड़ियों को पकड़कर तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि ये सभी साड़ियां तुलसी सिलावट बंटवा रहे हैं। जिसके चलते कांग्रेस ने चुनाव रद्द करने की मांग की है।

गोहद विधानसभा में भाजपा नेता की गाड़ी से बरामद हुए पैसे!
सांवेर के अलावा गोहद विधानसभा सीट में भी पैसे बांटने का मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री औऱ कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह ने भाजपा प्रत्याशी रणवीर जाटव पर मतदाताओं को नगद नोट बांटने का आरोप लगाया है। डा. सिंह का कहना है कि रविवार रात एंडोरी गांव में रणवीर जाटव की नोटों से भरी गाडी नकदी बांट रही थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ी पकड़कर पुलिस को सौंपी। इसकी शिकायत वहां तैनात डीएसपी मोतीलाल कुशवाह से भी की गई, लेकिन भाजपा नेताओं के दबाव में डीएसपी कुशवाहा ने नोटों से भरी गाड़ी थाने से छोड़ दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.