ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शर्मनाक: कचरे की गाड़ी में जन्मा बच्चा, कई बार सूचना देने पर भी नहीं आई एंबुलेंस, बच्चे की मौत

सतना: शिवराज सरकार के लच्छेदार भाषण तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन हकीकत इसके ठीक उलट है। मानवता को शर्मसार कर देने वाला ये मामला सतना जिले के कोठी कस्बे का है। जहां प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए एक एंबुलेंस तक नहीं मिल सकी। मजबूर होकर प्रसूता के पति ने कचरा ढोने वाले रिक्शा में पत्नी को लेकर अस्पताल के लिए निकल पड़ा। एंबुलेंस को बुलाने के चक्कर में पहले ही इतनी देर हो चुकी थी कि अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही प्रसूता ने शिशु को जन्म दे दिया। लेकिन समय पर इलाज न मिल पाने की वजह से नवजात बच्चे ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।

दरअसल संजू की पत्नी प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। जिसे अस्पताल ले जाने के लिए उसने एम्बुलेंस की सहायता मांगी। लेकिन एम्बुलेंस के चालक ने पहले 108 सेंटर पर कॉल करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद संजू अस्पताल पहुंचकर एम्बुलेंस भेजने की गुहार लगाने लगा, लेकिन वहां भी उसकी कोई मदद नहीं की गई। उधर गांव में पत्नी की हालत बिगड़ती जा रही थी। आखिरकार मजबूर होकर संजू ने कचरा ढोने वाले रिक्से में पत्नी को लिटाया और अस्पताल के लिये चल पड़ा।

असहनीय पीड़ा से बिलख रही पत्नी को लेकर संजू कोठी अस्पताल की ओर तेजी से रिक्सा चलाते हुए जा रहा था, कि तभी बीच रास्ते में पत्नी ने शिशु को जन्म दे दिया और शिशु की किलकारियां गूंज उठी। किसी तरह संजू पत्नी व शिशु को अस्पताल पहुंचाने में कामयाब हो गया लेकिन किस्मत शायद उससे रूठ गई थी। लिहाजा अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही शिशु की मौत गई। इस मामले में अपनी लापरवाही को छिपाने के लिए अब स्वास्थ्य अमला कह रहा है कि बच्चे की मौत पहले ही हो चुकी थी। जबकि कैमरे के सामने आने से सभी जिम्मेदार बच रहे हैं। इस घटना ने सिर्फ प्रशासनिक अमले की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। बल्कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के वादों और दावों पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.