ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिग्विजय बोले- दोहरा मापदंड अपना रहा EC, शिवराज, सिंधिया, वीडी शर्मा पर क्यों नहीं हुआ एक्शन

इंदौर: पूर्व सीएम कमलनाथ को स्टार प्रचारक की लिस्ट से हटाने की चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद मध्य प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। कमलनाथ पर चुनाव आयोग के एक्शन को लेकर कई कांग्रेसी नेता उनके समर्थन में उतर आए हैं। इस फेहरिस्त में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय ने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। दिग्विजय ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने अपनी गाइडलाइन का उल्लंघन किया है। शिवराज, सिंधिया और वीडी शर्मा को न नोटिस मिला और न कार्रवाई हुई जबकि सबसे ज्यादा अभद्र भाषा का प्रयोग उन्होंने किया है। चुनाव आयोग का दोहरा मापदंड़ उचित नहीं है।

दिग्विजय सिंह इंदौर में मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने अपनी गाइडलाइन का किया उल्लंघन किया है। शिवराज, सिंधिया, वीडी शर्मा को ना तो नोटिस मिला न कार्रवाई हुई। आयोग का यह दोहरा मापदंड़ उचित नहीं है। हम आयोग के इस एक्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। उन्होंने कहा कमलनाथ से ज्यादा अभद्र भाषा शिवराज और सिंधिया ने बोली है।

दिग्विजय सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसियों पर दर्ज हो रहे मुकदमों को लेकर जनता कांग्रेस के साथ है। जनता ही चुनाव लड़ रही है। 10 नवंबर को पूरा प्रदेश दीवाली मनाएगा। कैलाश के पीले चावल देने वाले बयान व सनातन धर्म वाले मामले पर दीक्षित शिष्य बताया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.