ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार में बम फोड़ने वाली सरकार चाहिए कि नारियल फोड़ने वाली : गिरिराज सिंह

गोपालगंज : बिहार का चुनाव काफी महत्वपूर्ण चुनाव है। इसके कई मायने भी है। बिहार में महागठबंधन जो बना है, वह केवल बम व बारूद की बात करता है। बिहार की जनता को यह करना है कि उसे बम फोड़ने वाली महागठबंधन की सरकार चाहिए कि नारियल फोड़ने वाली एनडीए की सरकार। बिहार व देश में एनडीए ने केवल विकास का कार्य किया है। ये बातें शहर के बंजारी स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को राजनीति विरासत में मिली है। राजनीति विरासत में मिलने के बाद उन्होंने पोस्टर से अपने माता-पिता का फोटो हटा दिया। इससे जनता का मूड बदलने वाला नहीं है। जनता जानती है कि लालू यादव को पोस्टर से हटाने से नहीं होगा। क्योंकि सरकार बनी तो फिर से बिहार में जो 15 साल पूर्व होता था, वह फिर से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने बिहार में विकास की खाई को भरने का कार्य किया है। अब बिहार में विकास तेज गति से शुरू हो गया है। आने वाले पांच साल काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि जो खुद को मोदी का हनुमान बता रहे हैं, वे बताए कि वह कौन से हनुमान हैं। चिराग पासवान ने कभी भी राजद व कांग्रेस पर हमला नहीं बोला। ऐसे में उनकी चुप्पी के कई मायने भी है। बिहार में कोई भ्रम नहीं है। बिहार में चार दलों का अटूट गठबंधन है। उन्होंने बैकुंठपुर विधानसभा सीट का नाम लेते हुए कहा कि वहां कुछ वोटकटवा भी मैदान में उतर कर लोगों को भ्रमित कर रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.