ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जनसभा में खाली कुर्सियां देख BJP नेताओं पर भड़की उमा भारती, बिना भाषण दिए हुई रवाना

भिंड: बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती के खिलाफ मध्य प्रदेश की मेहगांव में विरोध देखने को मिला। जहां अपनी चुनावी सभा में प्रचार के लिए पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के कार्यक्रम में खाली कुर्सियां देखने को मिली। जिससे उमा भारती का गुस्सा बढ़ गया और वे मंच से अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़क गई। दरअसल, बुधवार को मेहगांव विधानसभा के नुनहाड़ गांव में बीजेपी प्रत्याशी ओ पी एस भदौरिया के समर्थन में एक चुनावी सभा आयोजित की गई थी। इस सभा को संबोधित करने के लिए उमा भारती नुनहाड़ गांव पहुंची। लेकिन चुनावी सभा से 25 किलोमीटर दूरी पर उमा भारती के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड बनाया गया। हेलीपैड से सभा स्थल तक आते-आते उन्हें काफी वक्त लग गया। सभा में जब वे पहुंची तो बड़ी संख्या में खाली पड़ी कुर्सियों को देखकर उमा भारती का गुस्सा और भी बढ़ गया।

उमा भारती जैसे ही कार्यक्रम में पहुंची तो जनता ना होने और खाली पड़ी कुर्सियां देख उनकी नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने मंच से ही संचालकों पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि जब सभा आयोजित नहीं कर पा रहे थे तो फिर मुझे क्यों बुलाया। हमारे घर परिवार का एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, इसलिए मुझे यहां चुनाव प्रचार के लिए आना पड़ा नहीं तो लोग कहते कि उसकी वजह से चुनाव प्रचार करने नहीं आई।

मेरे साथ हमेशा भिंड मुरैना में ऐसा ही होता है। जब व्यवस्था नहीं हो पा रही थी तो फिर सभा आयोजित क्यों की गई। इतनी दूर हेलीपैड क्यों बना दिया गया। अगर अनुमति नहीं मिली थी तो मुझसे कोई दूसरा समय मांग लेते, मैं उस वक्त आ जाती। मेरा पूरा समय हेलीपैड से सभा स्थल तक पहुंचने में ही खत्म हो गया। अब मैं क्या भाषण दूं मुझे आप लोग क्षमा करें। हमारे कार्यक्रम के संचालक मंडल की वजह से यह सब हुआ है।

उमा भारती ने आगे कहा कि मैं कोरोना पॉजीटिव हो गई थी। कुछ दिन पहले निगेटिव होने के बाद मुझे 15-20 दिन के लिए आराम करने की सलाह दी गई थी। लेकिन मध्य प्रदेश चुनावों के मद्देनजर मैंने सोचा कि पार्टी को मजबूत करूं, लेकिन यहां पर संचालक मंडल ने सभा की ठीक व्यवस्था नहीं की। अब मैं यहां नहीं रुक पाऊंगी। यह कहकर उमा भारती उखड़े मन से सभा स्थल से रवाना हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.