ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कमल का बटन ऐसा दबे कि बीप की आवाज कमलनाथ को सुनाई दे- सुदीप पटेल

भोपाल: खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा का प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है। कृषि मंत्री कमल पटेल के पुत्र खिरकिया जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सुदीप पटेल गांव – गांव जाकर भाजपा के मतदान की अपील कर रहे हैं। किल्लोद विकास खंड के ग्राम गुरावा में जनसभा को संबोधित करते हुए सुदीप पटेल ने भाजपा उम्मीदवार नारायण पटेल के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि 3 नवंबर को 3 नंबर पर कमल के फूल का बटन ऐसा दबे कि उसके बीप का आवाज कमलनाथ को सुनाई दे, उन्होंने क्षेत्र के सभी 45 मतदान केंद्रों पर भाजपा की जीत की उम्मीद जताई।

सुदीप पटेल ने कहा कि ग्राम गुराव संत सिंगाजी की तपोभूमि है, यहां के लोगों ने मां नर्मदा के लिए अपनी जमीन और अपने घर खो दिए हैं, तीन तरफ से इंदिरा सागर के बैक वाटर से घिरे इस क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। सुदीप पटेल ने कहा कि भाजपा के सत्ता में बने रहने के साथ इस क्षेत्र को विशेष क्षेत्र की श्रेणी में लाकर तेजी से विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में गांव का स्वरूप बदल रहा है, गांव में नालियों और सड़कों का निर्माण हुआ है, विकास की इस रफ्तार को जारी रखा जाएगा।

सुदीप पटेल ने उपचुनाव को टर्निंग पॉइंट बताते हुए कहा कि नारायण पटेल अब भाजपा में आ चुके हैं। वह सज्जन और जनाधार वाले नेता हैं, उन्होंने कहा कि पिताजी अक्सर नारायण पटेल से कहते थे कि आप अच्छे व्यक्ति हो लेकिन गलत पार्टी में हो, अब वो सही पार्टी में हैं उन्हें विजयी बनाकर विधानसभा में भेजना हम सबकी जिम्मेदारी है। सभा में  गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.