ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पेशावर की दिर कॉलोनी में विस्फोट, 7 की मौत और 70 घायल: पाकिस्तान मीडिया

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में मंगलवार को एक विस्फोट की जानकारी मिली है। पेशावर के दिर कॉलोनी में बम विस्फोट हुआ है। पाकिस्तान की न्यूज एजेंसी डॉन में प्रकाशित खबर के अनुसार, इस विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई है और 70 जख्मी हैं।

सीनियर सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस (Operations) मंसूर अमान (Mansoor Aman) ने विस्फोट की पुष्टि की और बताया कि इसके पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है। लेडी रीडिंग हॉस्पीटल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम ( Mohammad Asim) ने बताया कि अस्पताल में 7 मृत शवों को लाया गया और बच्चों समेत 70 जख्मी लोगों का इलाज किया जा रहा है। घायलों के इलाज के लिए स्वयं अस्पताल के डायरेक्टर इमरजेंसी वार्ड में मौजूद थे।

सीनियर पुलिस ऑफिसर वकार अजीम ने बताया, ‘सेमिनरी में कुरान क्लास के दौरान यह विस्फोट हुआ। वहां कोई एक बैग लेकर गया था।’ एक अन्य सीनियर पुलिस ऑफिसर मोहम्मद अली गंडापुर ने विवरण की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जख्मी लोगों में से वहां पढ़ाने वाले दो शिक्षक हैं।  इस बीच SSP अमन ने जानकारी दी कि विस्फोट में IED का इस्तेमाल किया गया था। इलाके को पुलिस ने घेर लिया है और सबूत जमा करने में जुटी है।

बता दें कि पिछले माह खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा स्थित अकबरपुरा एरिया में विस्फोट हुआ जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी और 2 जख्मी थे।  जिला पुलिस अधिकारी नजमल हसन ने घटना के बारे में बताया कि काबुल नदी के किनारे एक मार्केट में यह विस्फोट हुआ था। उन्होंने कहा, ‘नदी के किनारे कुछ लोग रद्दी चुन रहे थे तभी वहां रद्दी के बीच मौजूद कचरे में विस्फोट हो गया।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.