ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ओवैसी ने विधान सभा चुनाव में एनसीआर-सीएए का मुद्दा उठाया, राजद को घेरा

पटना/ शेखपुरा ।  ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के अध्यक्ष तथा हैदराबाद के सांसद ओवैसी (MP of Hyderabad ) ने फिर से एनआरसी (Nationa Register fo Citizens)  तथा सीएए (Citizenship Amendment Act) पर जमकर बरसे। आज 25 अक्‍टूबर, रविवार को शेखपुरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने एनआरसी तथा सीएए पर राजद (RJD) तथा नीतीश कुमार (Nitish Kumar) दोनों को कटघरे में खड़ा किया। कहा केंद्र सरकार ने दोनों को लागू करने की बात कही है। मगर इस मुद्दे पर राजद अपनी जुबां बंद रखे है और नीतीश कुमार लोगों के समक्ष गलत बयानी कर रहे हैं। इसके पहले ओवैसी ने बक्‍सर और अरवल में भी जनसभाएं की ।

 50 प्रतिशत से अधिक हिंदुस्तानियों के  लिए सिरदर्द 

ओवैसी ने कहा एनआरसी तथा सीएए सिर्फ मुसलमानों तथा दलितों के लिए सिरदर्द नहीं है बल्कि इससे 50 प्रतिशत से अधिक हिंदुस्तानी इससे प्रभावित होगें। इसका उदाहरण असम है। यहां एनसीआर से 20 लाख लोग बाहर हो गए इसमें मुसलमान मात्र पांच लाख हैं। जबकि हिंदुओं की संख्या 15 लाख है। ओवैसी ने सरकार को सलाह दी इन मुद्दों के बजाय शिक्षा,रोजगार तथा स्वास्थ्य को तरजीह दें।

 हम लाएंगे  बिहार में उजियारा

 सभा में रालोसपा के अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने भी राजद तथा नीतीश दोनों पर हमला किया। कहा बड़े भाई तथा मंझले भाई ने 30 वर्षों के शासन में बिहार को पीछे धकेलने का काम किया। उन्होंने अपने लिये पांच साल मांगा तथा भरोसा दिलाया कि बिहार में हम उजियारा लायेगें।

हमपर एक धर्म की राजनीति का गलत अारोप

अरवल विधानसभा क्षेत्र के कलेर तथा कुर्था विधानसभा क्षेत्र के धमौल में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम किसी एक धर्म की राजनीति नहीं करते हैं। हमपर जो आरोप लगाया जाता है वह गलत है। ओवैसी ने कहा कि इस प्रदेश में 15 वर्षों तक लालू प्रसाद की पार्टी और फिर उतने ही वर्षो तक नीतीश कुमार वाली गठबंधन ने शासन किया। लेकिन इन दोनो से जनता को कोई फायदा नहीं हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.