ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बदल जाएगा सिद्धिविनायक मंदिर में प्रवेश करने का तरीका, क्यूआर कोड दिखाने के बाद ही होंगे बप्पा के दर्शन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए देश के तमाम मंदिरों में नए उपाय अपनाए जा रहे हैं। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में भी अब नई तकनीक का उपयोग किया जाएगा।  मंदिर प्रबंधन ने मंदिर में क्यूआर कोड सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। यानी की क्यूआर कोड दिखाने के बाद ही भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी।

मंदिर में 200 लोगों के ही प्रवेश की अनुमति 
देश में पहली बार किसी मंदिर में इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसा करने पर सब कुछ कम्प्यूटर के हाथ में आ जाएगा। जैसे कि मंदिर में 200 लोगों को ही आने की अनुमति होगी, संख्या पूरी होते ही मंदिर का दरवाजा अपनेआप ही बंद हो जाएगा। इतना ही नहीं अगर किसी भक्त ने मास्क नहीं पहना तो मंदिर का दरवाजा उसके लिए नहीं खुलेगा। जानकारी के अनुसार इस नई व्यवस्था के लिए मंदिर प्रबंधन 2 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।

मंदिर में प्रवेश की पूरी प्रकिया 
मंदिर में दर्शन करने के लिए पहले सिद्धिविनायक मंदिर ऐप पर जाकर खुद का रजिस्ट्रेशन कराना होगा
मंदिर आने वाले हर एक भक्त को एक यूनिक नंबर दिया जाएगा।
क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद ही भक्त को अंदर जाने की अनुमति होगी।
भक्त को शरीर का तापमान मशीन द्वारा चेक कराना होगा।
शरीर का टेंपरेचर नॉर्मल नहीं होने पर मशीन भक्तों को प्रवेश नहीं देगी।

सिद्धिविनायक मन्दिर में हर मनोकामना होती है पूरी 
सिद्धिविनायक मन्दिर मुम्बई स्थित एक प्रसिद्ध गणेश मंदिर है। कहते हैं कि सिद्धिविनायक की महिमा अपरंपार है, वे भक्तों की मनोकामना को तुरन्त पूरा करते हैं। यूं तो सिद्घिविनायक के भक्त दुनिया के हर कोने में हैं लेकिन महाराष्ट्र में इनके भक्त सबसे अधिक हैं। यह उन गणेश मंदिरों में से एक है, जहां सिर्फ हिंदू ही नहीं, बल्कि हर धर्म के लोग दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। हालांकि इस मंदिर की न तो महाराष्ट्र के ‘अष्टविनायकों ’ में गिनती होती है और न ही ‘सिद्ध टेक ’ से इसका कोई संबंध है, फिर भी यहां गणपति पूजा का खास महत्व है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.