ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या की रामलीला ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अब तक 10 करोड़ लोगों ने देखा प्रसारण

अयोध्या की रामलीला ने अपने नाम ए​क बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। विभिन्न माध्यमों पर इसके प्रसारण को देखने वालों की संख्या दस करोड़ के पार पहुंच गई है। नौ दिवसीय रामलीला का प्रसारण यहां सरयू नदी के किनारे स्थित लक्ष्मण किला मंदिर से किया जा रहा है। इसमें फिल्मी सितारे और अभिनेता से नेता बने लोग अभिनय कर रहे हैं। रामलीला का प्रसारण उर्दू समेत 14 भाषाओं में किया जा रहा है।

रामलीला का प्रसारण उर्दू समेत 14 भाषाओं में किया जा रहा है। रामलीला के निर्देशक सुभाष मलिक ने कहा कि दूरदर्शन, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर दिखाई जा रही रामलीला ने एक और कीर्तिमान रचते दिया है क्योंकि इसके दर्शकों की संख्या दस करोड़ पार कर गई है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि प्रसारण समाप्त होने तक यह संख्या दोगुनी हो जाएगी।

कोविड-19 के नियमों के कारण लोगों को आयोजन स्थल पर आकर रामलीला देखने की अनुमति नहीं है। यह रामलीला 17 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 25 अक्टूबर को रावण दहन के साथ इसका समापन होगा। सुभाष मलिक ने कहा, ‘‘इसके लिए सौ फुट लंबे रावण का पुतला बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस अवसर पर मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रण भेजा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.