ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

विजयदशमी:PM मोदी-शाह ने दी बधाई, बोले-यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लाए…जय श्रीराम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर समेत कई नेताओं ने रविवार को सभी देशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लेकर आए।

PunjabKesari

वहीं इससे पहले उन्होंने देशवासियों को ट्वीट कर महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी थीं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को दशहरा की बधाई और शुभकामनाएं। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्‍य पर सत्‍य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि हर्ष और उल्‍लास का यह त्यौहार, महामारी के प्रभाव से सबकी रक्षा कर देशवासियों में समृद्धि व खुशहाली का संचार करे। अमित शाह ने ट्वीट किया कि विजयादशमी का महापर्व मनुष्य को अधर्म, अहंकार और असत्य का परित्याग कर धर्म, विवेक और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा व शिक्षा देने वाला पर्व है। प्रभु श्री राम हमें बुराइयों पर विजय प्राप्त करने की शक्ति दें।

PunjabKesari

‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं, जय श्री राम!। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सिक्कम में सेना के जवानों के साथ दशहरा मना रहे हैं। उन्होंने चीन सीमा के पास शत्र पूजा कर देशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। जावडेकर ने ट्वीट कर कहा कि अधर्म पर धर्म की और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक महापर्व विजयादशमी (दशहरा) की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। पाप जलेगा ,पुण्य जीतेगा। बुराई हारेगी, अच्छाई जीतेगी। सर्वांना विजयादशमी व दसऱ्याच्या मंगलमय शुभेच्छा!”

PunjabKesari

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.