ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

यूपी में जंगलराज! छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा की गोली मारकर हत्या

फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतक लड़की के पिता ने 3 युवकों के नाम लिए हैं। जिन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

मामला थाना रसूलपुर के प्रेम नगर का है, जहां हथियार बंद बदमाशो में घर मे घुसकर 16 वर्षीय इशू नामक कलावती स्कूल की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे छात्रा से हुई छेड़छाड़ का विरोध करना बताया जा रहा है। वहीं लड़की के पिता अजय खटिक का कहना है कि कुछ लोगों ने आज मेरे घर में आकर मारपीट की और बेटी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पिता ने कहा कि मनीष यादव, शिवपाली यादव और गौरव चक ने ये घटना की है। बेटी उनकी 12वीं की छात्रा थी, वह कलावती स्कूल में पढ़ती है। वह घर आ रही थी तो रास्ते में इन लोगों ने उसे अपशब्द बोला, जिस पर उनकी बेटी ने ताबड़तोड़ जवाब दिया। इसके बाद इन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।

इस बारे में एसएसपी सचिंद कुमार पटेल ने बताया कि रसूलपुर के प्रेम नगर की ये घटना है। यहां हत्या की सूचना के बाद हम लोग मौके पर पहुंचे। मामले में मृतका के पिता ने 3 लोगों के नाम बताए हैं, जिन पर घर में घुसकर हत्या करने का आरोप है। मुकदमा लिखा जा रहा है। इस मामले में 3 टीमें गठित की जा रही हैं, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.