ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

CBSE का नया सिस्टम, अब चेहरा दिखने भर से मिल जाएगी मार्कशीट

लुधियाना: सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को बड़ी सहूलियत दी है। अब वे डिजिलॉकर से अपने सर्टीफिकेट और मार्कशीट आदि बिना आधार और मोबाइल नंबर के ही बस चेहरा दिखाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए सी.बी.एस.ई. ने फेस रिकॉग्निशन सिस्टम शुरू किया है।

डिजिलॉकर में मौजूद डेटाबेस के डिजिटल इमेज से छात्र का चेहरा मैच होने पर कम्प्यूटर उसे सर्टीफिकेट डाऊनलोड करने की सहूलियत देगा।  इस सिस्टम के माध्यम से अगर छात्र डिजिलॉकर का अपना पासवर्ड या मोबाइल नंबर भूल भी जाते हैं तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। देशभर से 12 करोड़ से अधिक 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की मार्कशीट, प्रवेश पत्र और अन्य सर्टीफिकेट डिजिलॉकर में रखे हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.