ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मालाबार अभ्यास में आस्ट्रेलियाई नौसेना की एंट्री, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होगा रक्षा संबंध

चीन की अपना प्रभुत्व बढ़ाने की रणनीति पर अंकुश लगाने के लिए भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के ‘क्वाड’ (Quad) की लामबंदी और अधिक मजबूत हो गई है। दअसरल भारत ने अमेरिका तथा जापान की नौसेना के साथ होने वाले अभ्यास मालाबार में आस्ट्रेलियाई नौसेना को शामिल करने का फैसला लिया है। यह अभ्यास बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में होगा। भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच मालाबार अभ्यास 1992 में शुरू हुआ था। पांच साल पहले वर्ष 2015 में जापान नौसेना भी इसमें शामिल हुई थी। नौसेना के अनुसार इस साल यह अभ्यास केवल समुद्री क्षेत्र में होगा और इससे चारों देशों की नौसेनाओं के बीच समन्वय बढ़ेगा।

आस्ट्रेलिया के इस युद्धाभ्यास में सामिल होने से भारत के उसके साथ रक्षा रिश्ते और मजबूत होंगे। पिछले कुछ सालों से आस्ट्रेलिया भी इस अभ्यास से जुड़ने में बड़ी दिलचस्पी दिखा रहा है। वहीं चीन के बढ़ते सैन्य दबदबे के कारण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उभरती स्थिति वैश्विक शक्तियों के बीच चर्चा का एक बड़ा विषय है। ऐसे में भारत, अमेरिका ऑस्ट्रेलिया और जापान का एक साथ आना चीन को बड़ा झटका भी और कड़ा संदेश भी। यह तालमेल समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। ये देश मुक्त, खुले और समावेशी हिन्द प्रशांत क्षेत्र के पक्षधर हैं और अंतर्राष्ट्रीय नियम और कानूनों पर आधारित व्यवस्था के प्रति वचनबद्ध हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.