ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दुकान की नींव में निकला 3 फीट लंबा पत्थर, सैंकड़ों लोग शिवलिंग समझ दर्शन करने पहुंचे

सिंगरौली: मोरवा बाजार में सोमवार देर शाम एक निर्माणाधीन दुकान के नींव की खुदाई करते समय एक शिवलिंग समान पत्थर मिला। करीब 3 फीट बड़े पत्थर को लोगों ने शिव की महिमा समझकर उसे शिवलिंग की तरह पूजना शुरू कर दिया। देखते-देखते देर रात साढ़े 9 बजे के करीब सैकड़ों की संख्या में लोग शिवलिंग की पूजा व दर्शन पाने पहुंचने लगे जो सिलसिला देर रात करीब 2 बजे तक चलता रहा।

दरअसल, मोरवा बाजार में एक दुकान में खुदाई का काम चल रहा था इसी दौरान वहां एक गोल पत्थर जो बनावट में हूबहू शिवलिंग की तरह दिखता था निकला। क्षेत्र में शिवलिंग प्रकट होने की खबर जंगल में आग की तरफ फैली। सुबह होते होते क्या महिलाएं, क्या बुजुर्ग जिसको जानकारी मिली वह फूल, नारियल, माला व दक्षिणा लेकर पूजा करने पहुंच पड़ा। मुख्य बाजार में शिवलिंग प्रकट होने की सूचना जैसे ही मोरवा से जिला मुख्यालय पहुंची वहां से जिला प्रशासन का फरमान जारी हो गया।

इस बावत दुकान के मालिक प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय पटवारी ने फोन करके सूचना दी है कि कलेक्टर साहब का आदेश है कि तत्काल शिवलिंग को वहां से हटा दें नहीं तो भ्रम फैलाने के आरोप में उनपर कार्रवाई हो जाएगी। फिर क्या था कार्रवाई के डर से दुकान मालिक के हाथ पांव फूलने लगे और आनन-फानन में मजदूरों की मदद से शिवलिंग समान पत्थर को हटाकर पास के ही मंदिर में स्थापित किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.