ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सिंधिया ने मंच पर ही इमरती देवी को लगाया गले, बताया वे उनके लिए …

डबरा: मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी पर विवादित टिप्पणी को लेकर घमासान जारी है। इमरती देवी राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहुत खास समझी जाती है और अब वे खुद इमरती देवी का रहनुमा बनकर सामने आए हैं। उन्होंने मंच पर ही इमरती देवी को गले लगाते हुए उनके अपमान का बदला लेने की बात कही। डबरा में जनसभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इमरती देवी पर अभद्र टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि ये डबरा का चुनाव इमरती देवी जी नहीं मैं स्वयं लड़ रहा हूं, हमारी बेटी के मान-सम्मान और स्वाभिमान के लिए।

डबरा में सभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इमरती देवी चुनाव नहीं लड़ रही। इमरती देवी के परिवार का मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ रहा है। इस दौरान सिंदिया ने कहा कि मैं ये चुनाव कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के खिलाफ लड़ रहा हूं। एक महिला की इज्जत के लिए व बेटियों की सुरक्षा के लिए शिवराज सिंह चौहान व ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में उतरे हैं। सिंधिया ने आगे कहा कि भाजपा को वोट देकर बहन बेटियों को जनता आशिर्वाद दें।

बता दें कि डबरा में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेज राजे के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने महिला विकास मंत्री इमरती देवी को आइटम कह दिया था। जिसे लेकर बीजेपी हमलावर हुई है। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ चारों तरफ से घिर गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.