ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चीन को काबू करने की बनेगी रणनीति, अगले हफ्ते भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो अगले सप्‍ताह भारत आ रहे हैं। इस दौरान अमेरिका और भारत के बीच 2+2 वार्ता में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में खड़ीं चुनौतियों और उनसे निपटने के समाधान पर चर्चा की जाएगी। जानकारों की मानें तो इस पूरी चर्चा के केंद्र में चीन होगा। चीन को काबू करने की रणनीति पर इस चर्चा में गंभीरता से विचार किया जाएगा। पिछले कुछ समय से भारत के साथ-साथ अमेरिका को भी चीन अपने तेवर दिखा रहा है। माइक पोंपियों के भारत आने की जानकारी अमेरिका के रक्षा सचिव मार्क एस्पर ने दी है, वह भी विदेश मंत्री के साथ भारत की यात्रा पर आ रहे हैं।

भारत और अमेरिका के बीच होने जा रही 2+2 मंत्री स्तरीय बातचीत से पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने मंगलवार को कहा कि भारत इस शताब्दी में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण भागीदार होगा। एस्पर ने मंगलवार को वाशिंगटन में कहा कि वह और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ अगले हफ्ते अपने भारतीय समकक्षों क्रमश: राजनाथ सिंह तथा एस. जयशंकर के साथ 2+2 बैठक के लिये नई दिल्ली जायेंगे।

हालांकि, इस 2+2 बैठक की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अटलांटिक काउंसिल थिंक टैंक की ओर से आयोजित एक वेबीनार में पूछे गये सवाल के जवाब में एस्पर ने कहा, ‘विदेश मंत्री पोम्पिओ और मैं वहां अगले हफ्ते जायेंगे। यह भारत के साथ हमारी दूसरी, जबकि दोनों देशों के बीच तीसरी 2+2 बैठक होगी। यह बेहद महत्वपूर्ण है। मेरा मानना है कि भारत हमारे लिये एक बेहद महत्वपूर्ण सहयोगी साबित होगा, निश्चित रूप से इस शताब्दी में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में।’

एस्‍पर ने एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, बहुत सक्षम देश है, जहां के लोग बेहद प्रतिभावान हैं। हिमालय में वे रोज चीन की आक्रामकता का सामना कर रहे हैं, खासतौर से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर। इसलिये, उस क्षेत्र के कई अन्य देशों की तरह मैंने भी उनसे (भारत) बात की है। मैंने मंगोलिया, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, थाईलैंड और पलाउ तक की यात्रा की है। वे भी चीन जो कर रहा है उस पहचान जाएंगे।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.