ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में 15 नवंबर तक चलेगा ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान, यहां लें इससे जुड़ी हर जानकारी

नई दिल्ली।  दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार के अभियान  ‘Red light On, Gaadi Off’  की शुरुआत बुधवार सुबह 8 बजे से हो गई है। इसके तहत रेड लाइट होने पर वाहन चालक को इंजन बंद कर देना होगा। यह अभियान आगामी 15 नवंबर तक सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगा। अभियान की सफलता के लिए दिल्ली के 100 व्यस्ततम चौराहों पर 2500 पर्यावरण मार्शल की तैनाती की गई है। यह अभियान मुख्य रूप से भीड़ वाले 100 रेड लाइट चौराहों पर चलाया जा रहा। इस अभियान के जरिये लोगों को वायु प्रदूषण के खिलाफ लोगों को जागरूक करने और उनके दायित्य का एहसास कराने के लिए है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai, Minister of Environment of Delhi)  का कहना है कि ‘युद्ध, प्रदूषण के विरुद्ध’ अभियान के तहत  ‘Red light On, Gaadi Off’ 15 नवंबर तक चलेगा। दिल्‍ली सरकार वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ‘एंटी डस्‍ट कैंपेन’ (Anti Dust Campaign) भी चला रही है, लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार ने ‘Red light On, Gaadi Off’  भी चलाने का निर्णय लिया है

जानें क्या है ‘Red light On, Gaadi Off’ 

बुधवार से दिल्ली में शुरू हुए ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगा। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय का कहना है कि ये अभियान दिल्ली के 2 करोड़ लोगों का है। इसमें सभी को अपनी इच्छा से योगदान करना है। इस अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए दिल्ली सरकार दिल्ली के सभी सांसद, विधायक और पार्षदों को पत्र लिख चुकी है कि वे अपने अपने इलाकों में लोगों को जागरूक करें। इस में राजनीतिक सभी पार्टियों, RWA, मार्किट एसोसिएशन, औद्योगिक संगठन, एनजीओ (NGO), ऑफिसर्स एसोसिएशन और ट्रेड यूनियन से भी अभियान को सफल बनाने की गुजारिश की गई है। बताया जा रहा है कि यह अभियान सफल रहा तो दिल्ली में 20 फीसद तक वायु प्रदूषण कम किया जा सकता है। बता दें कि दिल्ली के प्रदूषण में सबसे ज्यादा योगदान गाड़ियों का रहता है। फिलहाल पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने के चलते वायु गुणवत्ता का स्तर 300 के पार पहुंच गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.