ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

18 साल के बासित ने पुलवामा का नाम किया रोशन, NEET में टॉप कर रचा इतिहास

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित ऑल इंडिया एलिजिबिलिटी एग्जाम (नीट 2020) का परिणाम घोषित हो चुका है। इस परीक्षा में शोएब आफताब ने 720 में से 720 अंक लाकर टॉप किया है। इस परीक्ष के बाद जम्मू कश्मीर के पुलवामा का नाम भी खूब रोशन हो रहा है। यहां के 18 साल के बासित बिलाल खान ने नीट परीक्षा में 720 में से 695 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है।

पुलवामा के छोटे से गांव रत्निपोरा के रहने वाले एक बासित बिलाल ने परीक्षा में टॉप करके इतिहास  बना लिया। दरअसल यह पहली बार है कि जम्मू-कश्मीर के किसी छात्र ने इतने अच्छे रैंक से यह परीक्षा पास की हो। बासित को इस सफलता पर उप राज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने उन्हे सम्मानित किया है।

बिलाल ने बताया कि यह कामयाबी उनके लिए आसान नहीं थी और खराब हालात के चलते काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बासित के पिता एक डेंटल सर्जन हैं। परिवार का कहना है कि बासित इससे भी अच्छा कर सकता था लेकिन हलात के चलते उसके रैंक में थोड़ी कमी रही। अगर सभी सुविधाएं मिलती तो उसका रैंक और अच्छा हो सकता था।

बिलाल के अलावा बडगाम जिले के शरणजीत सिंह को नीट में दूसरे प्रयास में सफलता मिली है। शरणजीत ने 682 अंकों के साथ जम्मू-कश्मीर में दूसरा स्थान हासिल किया है। इससे पहले भी उन्होंने पिछले साल नीट की परीक्षा दी थी और 296 अंक हासिल किए थे। दोबारा प्रयास में 682 अंक मिले हैं। शरणजीत की ऑल इंडिया रैंक 504 है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.