ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी में हुआ चमत्कार, कोरोना पीड़ित महिला ने जन्में तीन बच्चे, तीनों स्वस्थ

भोपाल: राजधानी भोपाल के डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की सफल डिलीवरी की है। राजधानी में किसी संक्रमित गर्भवती महिला की यह पहली डिलीवरी है जो भोपाल के डॉक्टरों ने सफलता पूर्वक की है। चिरायु मेडिकल कॉलेज की टीम के प्रयास से एक संक्रमित महिला का सफल आपरेशन किया गया है। इस दौरान कोरोना संक्रमित महिला ने तीन नवजातों को जन्म दिया गया है। जिसमें एक लड़की और दो लड़के हैं।

डॉक्टरों के द्वारा कोरोना संक्रमित महिला की डिलीवरी के लिए पूरी तैयारी की गई थी। इसके लिए सभी डॉक्टरों ने पीपीई किट पहनने के बाद महिला के स्वास्थ्य का परीक्षण किया, डॉक्टरों की कोशिश थी कि महिला की नॉर्मल डिलीवरी हो सके, लेकिन स्थिति ऐसी नहीं थी कि महिला की नॉर्मल डिलीवरी संभव हो पाए। जिसके चलते डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।

डॉक्टरों की टीम के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु पूरी सतर्कता बरतते हुए महिला का ऑपरेशन किया गया। महिला की सफल डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने भी राहत की सांस ली है। डॉक्टरों के द्वारा जानकारी दी गई है कि तीनों बच्चे स्वस्थ हैं, और डॉक्टरों की टीम फिलहाल बच्चों के स्वास्थ्य पर निगाह रखी है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित महिला का स्वास्थ्य भी बेहतर है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म होने के बाद माता-पिता भी बेहद खुश हैं, और उन्होंने सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों की समस्त टीम को धन्यवाद दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.