ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ अभिनेता सौमित्र चटर्जी ने कोरोना को दी मात, हालत में भी सुधार

कोलकाता। बांग्ला फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता सौमित्र चटर्जी ने कोरोना को मात दे दी है। उनकी हालत में भी सुधार हुआ है। सौमित्र चटर्जी की पुत्री पौलमी बसु ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने पिता के स्वस्थ होने की कामना कर रहे प्रशंसकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

85 वर्षीय अभिनेता को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद गत छह अक्टूबर को बेल व्यू क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सौमित्र चटर्जी के कोरोना संक्रमित होने पर चिंता जताते हुए उनका हालचाल की खबर ली थी।

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत बुधवार को सौमित्र चटर्जी का फिर से कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। कोरोना के अलावा और भी कई टेस्ट किए गए। उन सबकी रिपोर्ट भी पहले से बेहतर पाई गई है। गत मंगलवार शाम से सौमित्र चटर्जी को बुखार नहीं है। उनका रक्तचाप और शरीर में अमोनिया की मात्रा सही है। ऑक्सीजन की भी उन्हें कम जरूरत पड़ रही है। उनका लीवर भी ठीक तरीके से काम कर रहा है और फिलहाल दिल की भी कोई समस्या नहीं है।

सौमित्र चटर्जी अब बातचीत करने की स्थिति में है और उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ नहीं हो रही है, हालांकि एहतियातन उन्हें बीच-बीच में ऑक्सीजन दिया जा रहा है। इस बीच सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री उनसे मिलने जल्द अस्पताल जा सकती हैं। गौरतलब है कि सौमित्र चटर्जी बांग्ला फिल्म जगत के सबसे बड़े कलाकारों में से एक हैं।

उन्होंने ऑस्कर जयी फिल्मकार सत्यजित राय के साथ 10 से ज्यादा फिल्में की हैं, जिनमें जासूसी चरित्र ‘फेलू दा’ पर आधारित फिल्में काफी प्रसिद्ध हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद सौमित्र चटर्जी ने फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी थी हालांकि इसके बाद ही वे कोरोना संक्रमित हो गए थे। बीच में उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी लेकिन आखिरकार उन्होंने कोरोना को मात दे दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.