ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

देश में अब तक करीब 64 लाख लोग हुए ठीक, रिकवरी दर में वृद्धि

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में बीते कुछ दिनों से अब गिरावट नजर आ रही है। देश की कोरोना रिकवरी दर भी तेजी से बढ़ रही है, वहीं कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा भी अब बढ़कर 64 लाख के पास पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 67 हजार से अधिक मामले आए हैं, वहीं मौत का आंकड़ा भी घटा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय(Ministry of Health and Family Welfare) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 67,708 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 680 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। भारत में कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो अब तक 73 लाख 7 हजार 98 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 63 लाख 83 हजार 442 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 8 लाख 12 हजार 390 है। कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 11 हजार 266 तक जा पहुंचा है

देश की कोरोना रिकवरी दर बढ़ी

देश में अब तक करीब 64 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में 81,514 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश की कोरोना रिकवरी दर फिलहाल 87.36% है। इसके साथ ही देश मे सक्रिय मामलों की संख्या भी तेजी से घट रही है। बीते 24 घंटों में देश में 14,486 सक्रिय मामले कम हुए है। कोरोना एक्टिव केस की दर 11.12% है। देश की कोरोना मृत्यु दर 1.52% है।

देश में अब तक 9 करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट

कोरोना के खिलाफ जंग में अचूक हथियार माने जाने वाले नमूनों की जांच के मामले में भारत ने एक और महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किया है। अब तक नौ करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। भारत से अधिक सिर्फ अमेरिका में भी 12 करोड़ टेस्ट किए गए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, देश में अब तक 9 करोड़ 12 लाख 26 हजार 305 कोरोना सैंपल टेस्ट हुए हैं। बीते 24 घंटों में 11 लाख 36 हजार 183 लोगों का टेस्ट हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.