ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इस साल के खत्म होने से पहले कोविड-19 का प्रभावी और सुरक्षित टीका उपलब्ध होगा : ट्रंप

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि यह साल खत्म होने से पहले अमेरिका के पास कोविड-19 का सुरक्षित और प्रभावी टीका उपलब्ध होगा। उन्होंने देश के कॉरपोरेट जगत को भरोसा दिया कि अगर वह दोबारा निर्वाचित होते हैं तो आशा, अवसर और विकास को आगे बढ़ाएंगे।

उल्लेखनीय है कि एक अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने और सेना के अस्पताल में चार दिन और तीन रात भर्ती होने और कई प्रायोगिक दवाओं के मेल से इलाज के बाद ट्रम्प ने स्वयं को स्वस्थ घोषित किया। व्हाइट हाउस के डॉक्टरों ने उन्हें अब चुनावी रैलियों में शामिल होने की अनुमति दे दी है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस से ही न्यूयॉर्क, शिकागो,फ्लोरिडा, पिट्सबर्ग, शोबोयगन, वाशिंगटन डीसी के इकोनॉमिक क्लब को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ अमेरिका के सामने आसान विकल्प है, यह विकल्प मेरी अमेरिकी समर्थक नीतियों के तहत ऐतिहासिक समृद्धि है या कट्टर वामपंथी विचार के अंतर्गत भारी गरीबी और मंदी है जिससे आप अवसाद में चले जाएंगे।”

ट्रंप ने दावा किया, ‘‘चीन ने दुनिया में वायरस फैलाया और केवल ट्रंप प्रशासन ही उसे जवाबदेह बना सकता है, अगर मैं निर्वाचित नहीं हुआ तो 20 से भी कम दिनों में चीन का अमेरिका पर कब्जा हो जाएगा।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.