ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

16 साल पहले पिता के खिलाफ की थी बल्लेबाजी, IPL में बेटे के साथ कर रहे बल्लेबाजी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम के युवा खिलाड़ी रियान पराग ने भी अपनी अगल पहचान बनाई है। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रियान महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। अनुभवी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा के साथ हुई तालमेल की कमी की वजह से उनको आउट होकर निराश लौटना पड़ा।

क्रिकेट के मैदान पर अजूबे होते रहते हैं और क्रिकेटर का लंब करियर होने पर तो किस्से और भी जुड़ते हैं। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान भी एक मजेदार बात हुई। राजस्थान के अनुभवी बल्लेबाज उथप्पा ने उस युवा बल्लेबाज से साथ मैदान पर टीम के लिए भागेदारी की जिसके पिता के खिलाफ उन्होंने खेला था। हालांकि रियान और उथप्पा के बीच रन लेने के दौरान तालमेल की कमी हुई और पराग को 1 रन पर आउट होकर वापस लौटना पड़ा।

पिता के खिलाफ खेला और बेटे को करवा दिया रन आउट

राजस्थान को चौथा झटका लगने के बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने आए रियान पराग ने उथप्पा के साथ बल्लेबाजी की। पांचवें विकेट के लिए दोनों के बीच 13 रन की साझेदारी हुई। 16 साल पहले रियान के पिता पराग दास के खिलाफ खेल चुके हैं। कर्नाटक और असम के बीच हुए मुकाबले में दोनों आमने सामने हुए थे।

दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए उथप्पा ने पहले रन लेने के लिए रियान को बुलाया और जब वह दौड़ गए तो फिर उन्होंने उनको वापस लौटने को कह दिया। अक्षर पटेल ने गेंद हाथ में आते ही स्टंप उड़ा दी और पराग को निराश होकर लौटना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.