ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Salman Khan की फ़िल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की शूटिंग की पूरी, फैंस को रिलीज़ का इंतज़ार

नई दिल्ली। कोरोना वायरल को पीछे छोड़ते हुए धीरे-धीरे मार्केट खड़ा हो रहा है। सिनेमाघर भी अब खुलने को तैयार है। ऐसे में फ़िल्में और फ़िल्ममेकर्स भी कमर कस रहे हैं। कुछ फ़िल्में थिएटर्स में रिलीज़ के लिए तैयार हैं। कुछ ऐसी हैं, जो जल्द रिलीज़ हो सकती हैं। ऐसी है एक फ़िल्म सलमान ख़ान स्टारर ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ है। फ़िल्म की शूटिंग पूरी कर लगी गई है। अब फैंस को इसकी रिलीज़ का इंतज़ार है।

जब से लॉकडाउन में ढील दी गई, तब से कई फिल्मों ने फिर से शूटिंग शुरू कर दी है। कई फिल्मों ने अपने शूटिंग शेड्यूल को निपटाने के लिए सेट पर वापसी कर ली है। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ उनमें से एक थी। कुछ दिनों पहले ही ख़बर आई थी कि सलमान ख़ान ने अपनी फ़िल्म की शूटिंग वापस शुरू कर दी है। अब शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया गया है।

इस बात की जानकारी सलमान खान फ़िल्म्स के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। इस हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया है। साथ ही साथ यह भी बताया गया है कि शूटिंग पूरी कर ली गई है। जारी किए गए वीडियो में सलमान ख़ान रैपअप की घोषणा कर रहे हैं। कैप्शन में भी इसी बात की जानकारी दी गई है। हालांकि, इसके बाद अभी पोस्ट प्रोडक्शन काम बाकी होगा।

फैंस को अब इस बात का इंतज़ार होगा कि फ़िल्म पर्दे पर कब उतरेगी। फ़िल्म में सलमान ख़ान के अलावा दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा अहम किरदार निभा रहे हैं। वहीं, इसे प्रभु देवा निर्देशित कर रहे हैं। प्रभुदेवा इससे पहले सलमान ख़ान के साथ वाटेंड जैसी हिट फ़िल्म बना चुके हैं। अब देखना है कि फ़िल्म रिलीज़ के बाद क्या कमाल करती है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.