ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

हां… मैं भूखे-नंगे परिवार से हूं, इसलिए समझता हूं उनका दुख-दर्द : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मध्य प्रदेश में उप चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग शुरू हो गई है। इस बीच कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर विवादित बयान दिया। कांग्रेस नेता द्वारा अपने उपर की गई टिप्पणी पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिया है। शिवराज सिंह ने कहा है कि हां मैं भूखे नंगे परिवार से हूं, इसी लिए उनका दुःख-दर्द समझता हूं।

शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘हां… मैं ‘नंगे-भूखे’ परिवार से हूं, इसी लिए उनका दुःख-दर्द समझता हूं। हां…मैं गरीब हूं इसी लिए गरीब बेटे-बेटियों को मामा बन पढ़ाता हूं। गरीब हूं इसी लिए गरीब मां-बाप की बेटियों का कन्यादान करता हूं। गरीब हूं, इसी लिए हर गरीब का दर्द समझता हूं… प्रदेश को समझता हूं।

कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होनें कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ देश के दूसरे नंबर के उद्योगपति हैं, शिवराज की तरह नंगे-भूखे परिवार के नहीं हैं। शिवराज के पास बमुश्किल 5 एकड़ जमीन हुआ करती थी, लेकिन आज वे हजारों एकड़ जमीन के मालिक हैं जो उन्होंने किसानों का खून पीकर जमा किया है।

दिनेश गुर्जर के बनाय पर प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। मध्य प्रेदश भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया, ‘यही कांग्रेस की मानसिकता है, यही इनकी पीड़ा और यही इनकी सोच है। एक किसान पुत्र कैसे किसी नामी उद्योगपति के सामने खड़ा हो सकता है? वो किसान पुत्र जो सिर्फ जनता के आगे झुकता हो, जिसका जीवन ही जनसेवा को समर्पित हो। ग़ुलाम मानसिकता के कांग्रेसियों का असली चेहरा सामने आ गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.