ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ऑर्डनेंस फैक्ट्री में तैनात सुरक्षा कर्मी ने साथी को मारी गोली, ड्रोन से आरोपी को ढूंढ रही है सेना

कटनी: MP के कटनी की आयुध निर्माणी में एक सुरक्षा जवान ने दूसरे सुरक्षा जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फैक्ट्री के अंदर ही बंदूक लेकर घूमने लगा। इस बीच ऑर्डनेंस फैक्ट्री में जिसको जहां छुपने की जगह मिली वह वहीं छुपा रहा। इसके बाद तो मानो आरोपी पर और भी खून सवार हो गया।

आरोपी अपनी इंसास रायफल लेकर हवा में दनादन फायर करने लगा। निर्माणी के अंदर जिसको जहां छिपने की जगह मिली वहा छिपा बैठा रहा। बताया गया कि आरोपी के पास 40 कारतूस मौजूद होने के कारण कर्मचारी दहशत में थे, आरोपी का नाम सकर सिंह बताया जा रहा है, इधर फैक्ट्री के बाहर भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे। इस बीच फैक्ट्री के कर्नल रैंक के अधिकारी आरोपी से बात करने की कोशिश करते रहे। मृतक जवान का नाम अशोक शिकारा बताया जा रहा है।

अपने साथी की हत्या करने के बाद वह भागकर कमरे में ही छिप गया था। इसके बाद वो रात में भागकर पास के जंगल में चला गया, वहीं सेना और पुलिस की टीम ड्रोन कैमरे के जरिए उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि उसके पास रायफल है, जिससे वो किसी पर भी हमला कर सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.