ब्रेकिंग
दिल्ली सीमा पर डटे किसानों को हटाने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- बात करके पूरा हो सकता है मकसद UP के अगले विधानसभा चुनाव में ओवैसी-केजरीवाल बिगाड़ सकते हैं विपक्ष का गणित सावधान! CM योगी का बदला मिजाज, अब कार से करेंगे किसी भी जिले का औचक निरीक्षण संसद का शीतकालीन सत्र नहीं चलाने पर भड़की प्रियंका गांधी पाक सेना ने राजौरी मे अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की संत बाबा राम सिंह की मौत पर कमलनाथ बोले- पता नहीं मोदी सरकार नींद से कब जागेगी गृह मंत्री के विरोध में उतरे पूर्व सांसद कंकर मुंजारे गिरफ्तार, फर्जी नक्सली मुठभेड़ को लेकर तनाव मोबाइल लूटने आए बदमाश को मेडिकल की छात्रा ने बड़ी बहादुरी से पकड़ा कांग्रेस बोलीं- जुबान पर आ ही गया सच, कमलनाथ सरकार गिराने में देश के PM का ही हाथ EC का कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश, चुनाव में पैसे के गलत इस्तेमाल का आरोप

घर में अकेली लड़की को देख युवक ने की छेड़छाड़, युवती ने किया विरोध तो मार दिया चाकू

भिंड: भिंड के परा गांव मे एक 17 साल की लड़की के साथ पडोस के युवक ने घर मे घुसकर छेड़छाड़ कर दी। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने लड़की के गले कंधे और सीने पर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त लड़की घर पर अकेली थी और परिजन खेतो मे काम करने गए हुए थे। परिजन जब घर लौटे तो लड़की को लेकर तुरंत जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया। अटेर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर लड़की के बयान भी लिए है।

दरअसल परा गांव मे 17 साल की लड़की शनिवार की दोपहर घर पर अकेली थी। लड़की के परिवार के लोग खेतो मे काम करने के लिए गए हुए थे। लड़की के परिजनो का कहना है कि तभी पडो़स मे रहने वाला शेरसिंह घर मे लड़की को अकेला पाकर घर के अंदर दाखिल हो गया। शेरसिंह ने पहले घर का दरवाजा अंदर से बंद किया फिर लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। लड़की ने खुद को बचाने के लिए छत पर जाने के लिए दौड़ लगा दी। ये देखकर शेरसिंह ने लड़की को पहले धमकाया। लेकिन जब लड़की जोर जोर से चिलाई तो शेरसिंह ने चाकू से लड़की का गला काट दिया। इतना ही नहीं शेरसिंह ने लड़की के कंधे और सीने पर भी चाकू मारकर लड़की को घायल कर दिया। इसके बाद शेरसिंह मौके से निकल गया। लड़की के परिजन जब शाम के वक्त घर पहुंचे तो लड़की को लहुलुहान देखकर दंग रह गए। परिजन तुरंत ही लड़की को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और लड़की को भर्ती करवाया। सूचना मिलने के बाद अटेर थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल मे लड़की के बयान भी लिए। अटेर थाना टीआई का कहना है कि बयानो के आधार पर आरोपी के खिलाफ़ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.