ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पीएम मोदी आज करेंगे स्वामित्व योजना की शुरुआत, 1 लाख लोगों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘स्वामित्व’ के तहत आज गांवों में लोगों को जमीन के मालिकाना हक से संबंधित संपत्ति पत्र बांटे। इस योजना के शुरू होने के बाद करीब एक लाख संंपत्ति मालिक अपने संपत्ति पत्र उनके मोबाइल फोन पर आये लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कुछ लाभार्थिंयों के साथ संवाद भी किया।

इसके बाद विभिन्न राज्य सरकार लोगों को इन कार्ड के वितरण का काम शुरू करेंगी। इस दौरान छह राज्यों के 763 लाभार्थियों को संपत्ति पत्र दिये जायेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश के 346, हरियाणा के 221, महाराष्ट्र के 100, मध्य प्रदेश के 44, उत्तराखंड के 50 और कर्नाटक के दो गांव हैं। महाराष्ट्र को छोड़कर अन्य राज्यों के लाभार्थियों को संपत्ति पत्र एक दिन में मिल जायेगा जबकि महाराष्ट्र में इसके लिए एक महीने का समय लगेगा।

इस कार्ड के माध्यम से गांव के लोग अब रिण लेने के साथ साथ अन्य वित्तीय लाभ भी ले सकेंगे। ‘स्वामित्व’ केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय की योजना है जिसकी प्रधानमंत्री ने गत 24 अप्रैल को घोषणा की थी। योजना का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के मालिकों को अधिकार संबंधी रिकॉर्ड से संबद्ध संपत्ति कार्ड उपलब्ध कराना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.