ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

संजय बांगड़ ने दूर की हैदराबाद की सबसे बड़ी समस्या, कहा- डैथ ओवरों में ये खिलाड़ी करे गेंदबाजी

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी नटराजन ने वार्नर के टीम की डैथ ओवरों की समस्या का समाधान कर दिया है। हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोट लगने के कारण आईपीएल 2020 के पूरे सत्र से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह 22 वर्षीय पृथ्वी राज यारा को टीम में शामिल किया गया है।

भुवनेश्वर की गैरमौजूदगी में टी नटराजन, संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल के कंधों पर अब गेंदबाजी का दारोमदार है। ऐसे में बांगर ने इस तिकड़ी में से टी नटराजन की जमकर तारीफ की है। बांगड़ ने कहा, ‘यॉकर्र गेंद इस प्रारूप में सबसे मुश्किल गेंद है। वह भी तब जब गेंद गीली हो, इसके बावजूद टी नटराजन ने पिछले मैच में यॉकर्र डालकर हैदराबाद की डैथ ओवरों में गेंदबाजी की समस्या को सुलझा दिया।’ उन्होंने कहा, ‘मैं वास्तव में नटराजन से प्रभावित हूं। वह अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.