केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस
नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। चिराग ने अपने ट्विटर पर लिखा, “पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। Miss you Papa…। बता दें कि दिल्ली के एक अस्पताल में पासवान का इलाज चल रहा है। एलजेपी के अध्यक्ष और पासवान के बेटे चिरागने बताया कि शनिवार देर रात उनका दिल का ऑपरेशन किया गया था।
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पासवान का हालचाल जनाने के लिए संपर्क किया था। चिराग पासवान ने इस बात की जानकारी ट्वीट में देते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया था।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/aibnews/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/aibnews/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.