ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सांवेर में उपचुनाव से पहले संघ कार्यकर्ता से मिली 50 लाख की नकदी, चुनाव में खपाने की थी तैयारी ?

इंदौर: राजनीतिक पार्टियां चुनाव जीतने के लिए क्या-क्या नहीं करती कहीं मंत्री साड़ी बांट रहे हैं तो कहीं नोट बांटते दिख रहे हैं ,वही इस कड़ी में इंदौर का भी नाम जुड़ गया है। बुधवार सुबह चेकिंग के दौरान सांवेर विधानसभा क्षेत्र से संघ के से जुड़े एक व्यापारी से 50 लाख 90 हजार रुपए बरामद किए पुलिस आगे जांच की बात कह रही है।जिले के सांवेर में उपचुनाव को देखते हुए चेकिंग कर रही बाणगंगा थाने की सर्विलांस टीम ने 50 लाख 90 हज़ार रुपये नक़द पकड़े। बुधवार सुबह मोहन सोनी नामक इटारसी के सराफा व्यापारी से रुपया जब्त किया गया है। उसके पास कोई हिसाब नहीं मिला है। पूछताछ में पता चला मोहन सोनी इटारसी का रहने है जो इंदौर सराफा बाजार में आया था, सराफा खुलने से पहले वह उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रहा था और चेकिंग में पकड़ा गया। मामले में आगे पूछताछ और जांच की जा रही है।

वही सर्राफा व्यापारी से बात करी तो उसने बताया कि वह इंदौर के व्यापारियों को पैसे देने आया था और महाकाल के दर्शन करने जा रहा था। जाते समय पुलिस ने चेकिंग में पकड़ लिया। साथ में यह भी बताया कि वह और उसका परिवार संघ से जुड़ा हुआ है साथ ही व्यापारी हैं तो पॉलिटिकल कनेक्शन भी वह मान रहा है।

वही टीआई राजेंद्र सोनी से पूछताछ में बताया कि सिद्धार्थ होटल के सामने चेकप्वाइंट लगा है वहां पर चेकिंग के दौरान इनकी गाड़ी को रोका गया था जिसमें तलाशी में 50 लाख 90 हजार रुपए बरामद किए हैं। साथ ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी जानकारी दे दी गई है। वही थाने पर भी धारा 102 के तहत केस दर्ज किया है आगे की जांच जारी है।

बता दें मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित सीट सांवेर पर सबकी नजर है इसके पहले कोरोना काल में कलश यात्रा निकाली गई साथ ही साड़ियां बांटी गई और अब पैसा जब्त होना बहुत कुछ बता रहा है माना जा रहा है ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास मध्य प्रदेश के मंत्री तुलसीराम सिलावट के लिए यह सीट बहुत माइने रखती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.