ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

3 साल के बेटे ने दी शहीद को मुखाग्नि, परिवार को सरकारी नौकरी, 1 करोड़ रुपए देगी शिवराज सरकार

सतना: पुलवामा हमले में शहीद हुए मध्य प्रदेश के सतना जिले के वीर सपूत धीरेंद्र त्रिपाठी अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम पड़िया में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। शहीद के अंतीम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेता अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शहीद के शरीर को उनके 3 वर्षीय मासूम बेटे ने मुखाग्नि दी

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शहीद के परिवार को सांत्वना देते हुए आर्थिक मदद का ऐलान किया। शिवराज सरकार की ओर से शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी। साथ ही परिवार की बेटी(बहु) को सरकारी नौकरी और गांव में शहीद धीरेंद्र त्रिपाठी की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

बता दें कि सोमवार को श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सीआरपीएफ (CRPF) के 2 जवान शहीद हो गए थे। जिनमें मध्य प्रदेश के वीर सपूत धीरेंद्र त्रिपाठी एक थे। शहीद अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके पिता रामकलेश त्रिपाठी भी CRPF के जवान हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.