ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला, अंगरक्षक ने शहादत देकर बचाई भाजपा नेता और पत्नी की जान

श्रीनगर। गांदरबल में मंगलवार रात आतंकियों ने भाजपा के जिला उपप्रधान गुलाम कादिर और उनकी पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। भाजपा नेता के अंगरक्षक ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को बचा लिया और हमले में खुद घायल होने के बावजूद एक आतंकी को ढेर कर दिया। अंगरक्षक अन्य आतंकियों के आगे अड़ गया, उसकी ललकार देख अन्य आतंकी जान बचाते हुए भाग निकले। वहीं, घायल अंगरक्षक भी बाद में शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने भाजपा नेता के मकान के साथ सटे इलाकों की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान चला रखा है।

जानकारी के अनुसार, सूर्यास्त के बाद रात करीब आठ बजे आतंकियों ने गांदरबल के नूनार इलाके में भाजपा नेता गुलाम कादिर पर हमला किया। गुलाम कादिर अपनी बीमार पत्नी को डॉक्टर के पास लेकर जा रहे थे। जब वह अपने घर के गेट पर पहुंचे तो आतंकी सामने आ गए। उन्होंने उन पर हमला कर दिया, लेकिन उनके अंगरक्षक पुलिस कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन ने उन्हें बचाते हुए आतंकियों पर जवाबी फायर किया। इस दौरान कांस्टेबल गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा, लेकिन उसने आतंकियों पर जवाबी फायर जारी रखा। करीब पांच मिनट तक दोनों तरफ से गोलियां चली। इस दौरान एक आतंकी मारा गया और उसके अन्य साथी अपनी जान बचाते हुए भाग निकले।

पुलिस के जवान भी पहुंचे मौके पर

गोलियों की आवाज सुनकर निकटवर्ती इलाके में गश्त कर रहे सेना और पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भाजपा नेता व उसके परिजनों की सुरक्षा का बंदोबस्त करते हुए घायल पुलिसकर्मी अल्ताफ हुसैन को अस्पताल पहुंचाने का बंदोबस्त किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने शहादत पाई। इस बीच, सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकी का शव भी अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही उन्होंने अन्य आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया, जो देर रात तक जारी रहा।

मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो वह दक्षिण कश्मीर के जगलनाड़ (पुलवामा) का रहने वाला शब्बीर अहमद शाह है।

गौरतलब है कि आतंकी हमले में बाल-बाल बचे भाजपा नेता गुलाम कादिर बीते माह सुर्खियों में आए थे जब उनपर किजौरा गांव में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा था। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में भी लिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.