ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

LOC ceasefire : जम्मू-कश्मीर नौशेरा में पाक की भारी गोलाबारी में सूबेदार सुखदेव सिंह शहीद

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने सोमवार देर शाम राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलाबारी की। राजौरी जिले के झंगड़ सेक्टर में सूबेदार शहीद हो गए। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का कड़ा जवाब दिया। इसमें सीमा पार भी भारी नुकसान की सूचना है। वहीं शहीद सूबेदार की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब सात बजे पाक सेना ने नौशहरा के कलाल, लाम व झंगड़ सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू कर दी। गोलाबारी की आड़ में पाक सेना आतंकवादियों के दल को भारतीय क्षेत्र में दाखिल करवाने चाहती थी, जिसे सेना ने नाकाम बना दिया। इसके बाद पाक सेना ने सेना की अग्रिम चौकियों के साथ रिहायशी क्षेत्रों पर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। पाक सेना द्वारा दागे गए 120 एमएम के मोर्टार शेल लोगों के घरों के आसपास आकर गिरे। लोगों ने जान बचाने के लिए बंकरों में शरण ले ली।

इसी दौरान झंगड़ सेक्टर के बाबा खोड़ी में पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब देते सूबेदार शहीद हो गए। इसके बाद भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाबी प्रहार किया। रात को पाक सेना ने पुंछ के दगबार में भी गोलाबारी शुरू की दी। देर रात तक दोनों तरफ से भारी गोलाबारी जारी रही।

सीमा पर कठुआ के गांवों में पाकिस्तान की गोलाबारी

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बसे लोगों में डर पैदा करने के लिए पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। रविवार की रात को पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के पांच गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। हालांकि, इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है।

हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान प्रतिदिन गोलाबारी करता है। रविवार रात को उसने चक चंगा, छनटाडा, करोल माथरिया, करोल कृष्णा व करोल विद्दो गावों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। सोमवार सुबह दस बजे तक रुक-रुककर गोलाबारी जारी रही। गोलाबारी से बचने के लिए ग्रामीण रात भर बंकरों में रहे। वहीं, आतंकी घुसपैठ का पता लगाने के लिए सोमवार सुबह सीआरपीएफ व चकड़ा पुलिस ने पांचों गांवों के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन इसमें कुछ नहीं मिला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.