ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश : देर रात भीषण सड़क हादसे में छह मजदूरों की मौत, 20 घायल

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक रोड एक्सीडेंट में छह मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 20 अन्य घायल हो गए। यह घटना सोमवार-मंगलवार के बीच रात करीब 12.30 बजे तिरला थाना अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर हुई। सभी मजदूर पिकअप वाहन से केसूर से सोयाबीन कटाई कर अपने क्षेत्र टांडा जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पिकअप पंक्चर होने पर उसे ठीक करने के लिए ये लोग रास्ते में रुके, तभी एक टैंकर ने टक्कर मार दी। मरने वालों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, तिरला क्षेत्र में फोरलेन पर चिखलिया फाटे के पास ढाबे के सामने मजदूरों से भरा पिकअप पंक्चर हो गया। ड्राइवर और कुछ मजदूर उतरकर टायर बदल रहे थे, जबकि बाकी वाहन में ही बैठे थे। इस दौरान टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ मजदूर दूर जा गिरे, पिकअप वाहन में महिलाएं और बच्चे भी थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.