ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

देर रात हुई रामविलास पासवान की हार्ट सर्जरी, PM मोदी-शाह ने चिराग को फोन कर जाना हाल

केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता रामविलास पासवान की शनिवार रात हार्ट सर्जरी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन करके केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का हाल जाना। पीएम मोदी ने रामविलास के बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान को फोन किया और केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ के बारे में पूरी जानकारी ली।

चिराग पासवान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ‘‘पिछले कई दिनों से पिता जी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल (शनिवार) शाम अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा।” इसके कारण चिराग पासवान को पार्टी की एक बैठक रद्द करनी पड़ी, ताकि वह अपने पिता के पास रह सकें।

चिराग ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सम्भवतः कुछ हफ़्तों बाद एक और ऑपरेशन करना पड़े। संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद।” लोकजनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार को पटना में थे जहां बिहार विधानसभा चुनाव के सिलसिले में दल की संसदीय समिति की बैठक थी किंतु अपने पिता की तबीयत अधिक खराब होने पर वह दिल्ली लौट आए थे। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान (74) पिछले पांच दशक से भी अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं और देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.