ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अनिल विज बोले- हरियाणा में राहुल गांधी को घुसने नहीं देंगे, माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा

चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब में कृषि कानूनों के विरोध में हो रहे किसान आंदोलनों में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी उतरेंगे। वह पंजाब में 3 दिन ट्रैक्टर यात्राएं करेंगे, जिसके बाद वे हरियाणा में भी किसानों के साथ देने आएंगे। उनकी यात्रा को लेकर दिल्ली में कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने बैठक कर पूरी प्लानिंग भी की है। लेकिन हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने साफ तौर पर कह दिया है कि राहुल गांधी को प्रदेश में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। राहुल गांधी ट्रैक्टर यात्रा के जरिए राजनीति कर रहे हैं, यदि हमारे प्रदेश में घुसने की कोशिश करेंगे तो हम उन्हें प्रवेश करने नहीं देंगे। हरियाणा का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा, पहले भी कांग्रेस की इस तरह की दो रैलियों को रोका गया है।

इसी बीच राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने चुटकी ली। धनखड़ ने कहा कि राहुल गांधी रॉबर्ट वाड्रा को भी साथ ले आएं।  धनखड़ आज यहां जीन्द में पार्टी कार्यकर्ताओं की बरोदा उपचुनाव के लिए ड्यूटी लगाने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रॉबर्ट वाड्रा को भी साथ ले आएं, जिन्होंने हमारे किले दबा रखे हैं। इसके साथ हुड्डा साहब से भी हमारे 2000 किले दिलवा दें, जो उन्होंने अंबानी अडानी को दे रखे हैं।  वहीं धनखड़ ने कृषि कानूनों पर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति पर बोलते हुए कांग्रेस पार्टी को ढोड़ा पार्टी करार दे डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वही ढोड़ा ट्रैक्टर पंजाब में जाकर फूंका और वही दिल्ली में जाकर फूंका। कांग्रेस पार्टी अब ढोड़ा पार्टी हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.